शुभप्रभात, आज दिनांक 22-अप्रैल-2018, दिन रविवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल :- पंचांग :- सूर्योदय : 6:06 am चन्द्रोदय : 11:40 AM सूर्यास्त : 6:29 pm चन्द्रास्त : 12:47 AM सूर्य राशि : मेष चंद्र राशि : कर्क मास : वैशाख पक्ष : शुक्ल पक्ष वार : रविवार तिथि : सप्तमी समाप्त 04:17 pm अष्टमी आरंभ नक्षत्र : पुनर्वसु समाप्त 06:18 pm पुष्य आरंभ योग : धृति समाप्त 02:25 am करण : वणिज : 04:17 pm विष्टि : 03:15 am शुभ काल :- अभिजीत मुहूर्त : 11:53 am – 12:42 pm अमृत काल : 04:01 pm – 05:32 pm आनन्दादि योग : 06:18 pm Sreevatsa अशुभ काल :- राहु काल : 4:14 PM – 5:31 PM यम गण्ड : 12:24 PM – 1:41 PM वर्ज्यम् : 07:00 am – 08:30 am कुलिक : 2:57 PM – 4:14 PM दुर्मुहूर्त : 1. 04:09 PM – 04:50 PM 22 अप्रैल 2018, दिन रविवार का राशि फल :- मेष (Aries): गणेशजी की दृष्टि से आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। आपके मन में जल्द परिवर्तन आएंगे। नौकरी-व्यवसाय में आपको स्पर्धात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ेगा। किसी निश्चित हेतु के लिए कार्य करने कि प्रेरणा मिलेगी। छोटे प्रवास का योग है। महिलाओं को आज वाणी पर संयम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। वृषभ (Tauras): अनिर्णायकता के कारण हाथ आया अवसर गंवा सकते हैं, ऐसी चेतावनी गणेशजी देते हैं। विचारो में खोए रहेंगे इसलिए कोई निश्चित निर्णय नहीं ले पाएंगे। कोइ नया कार्य शुरू न करें। वाद-विवाद या चर्चा में आपके हठीले स्वभाव से घर्षण की संभावना है। आज आप वाक्चातुर्य से किसी को रिझा सकते हैं। भाई-बहनों में प्रेम बना रहेगा। मिथुन (Gemini): आज के दिन की शुरुआत प्रफुल्लित मन से होगी। मित्र और परिजनों के साथ भोजन का आनंद उठा सकेंगे। आर्थिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है। खर्च पर संयम रखें। मन से नकारात्मक विचारों को निकाल देने की सूचना गणेशजी देते हैं। अपने किसी प्रियजन या मित्र से उपहार पाकर मन प्रफुल्लित रहेगा। कर्क (Cancer): मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। किसी एक निश्चय पर आप नहीं पहुंच पाएंगे और असमंजस के कारण मानसिक कष्ट होगा। संबंधियों के साथ अनबन हो सकती है। पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। झगड़े, मारामारी से दूर रहें। मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। अकस्मात से संभलकर चलें। अविचारी वर्तन से दूर रहें। आरोग्य और धन हानि की संभावना है। सिंह (Leo): आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपका मन विचारो में खोया रहेगा। नए कार्यों का आरंभ आज न करें। स्त्री मित्रों से भेंट होगी तथा उनसे लाभ भी होगा। दोस्तों के साथ प्रवास-पर्यटन का आयोजन होगा, जो कि लाभदायी होगा। व्यापार में लाभ होगा। धन प्राप्ति के योग हैं। कन्या (Virgo): नए कार्यों का आयोजन आज सफल होगा। व्यापारी तथा वैतनिक कर्मचारियों के लिए लाभप्रद दिन है। पदोन्नति की संभावना है। अधिकारियों से लाभ होगा। धन, मान-सम्मान मिलेगा। पिता की ओर से लाभ होगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। तंदुरस्ती अच्छी रहेगी। सरकारी कार्य संपन्न होंगे। सरकार से लाभ होगा। ऑफिस के काम से बाहर जाना पड़ सकता है। तुला (Libra): आज आप बौद्धिक और लेखन कार्यों में सक्रिय रहेंगे। नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात का प्रसंग उपस्थित होगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग कम मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोधियों के साथ गहन चर्चा में न उतरें। वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन सावधानी से बिताने की गणेशजी सलाह देते हैं। नए कार्यों का प्रारंभ न करें और क्रोध पर संयम रखें। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। राजकीय गुनाह से संबंधित और सरकारी प्रवृतियों से दूर रहें। नए संबंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। ईश्वर की आराधना और नाम-स्मरण से लाभ होगा। धनु (Sagittarius): आपका दिन आनंद में बीतेगा। आप मनोरंजन की दुनिया की सैर करेंगे। पार्टी, पिकनिक, प्रवास, सुंदर वस्त्र आज के दिन की विशेषता रहेगी। विपरीत लिंगीय व्यक्ति से भेंट रोमांचक रहेगी। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। लेखन कार्य के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक तथा तार्किक विचार-विनिमय होगा। भागीदारी से लाभ होगा। सम्मान और ख्याति मिलेगी। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। मकर (Capricorn): व्यापार में विस्तार हो सकता है। इस दिशा में कदम आगे बढ़ाएं। धन के लेन-देन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। आवश्यक कारणों के पीछे धन खर्च होगा। नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को कानूनी परेशानी हो सकती है। व्यापार बढ़ेगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कुंभ (Aquarius): आज कोई भी नए कार्य शुरू न करें। आपके विचारो में शीघ्र परिवर्तन आएगा। महिलाओं के लिए वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। यात्रा को यथासंभव टालें। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। आकस्मिक खर्च का योग है। पेट से सम्बंधित व्याधियों से सावधान रहें। मीन (Pisces): आज का दिन अरुचिकर घटनाओ के कारण उत्साहजनक नहीं रहेगा। घर में परिजनों से वाद-विवाद होगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे चिंता होगी। आपका मन प्रफुल्लित नहीं रहेगा। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है जिसके कारण अनिद्रा सताएगी। महिलाओं के साथ व्यवहार में सावधानी बरतें। धन और कीर्ति की हानि हो सकती है। स्थायी संपत्ति, वाहन के दस्तावेज करने में सावधानी रखें।
शुभप्रभात, आज दिनांक 21-अप्रैल-2018, दिन शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल :- पंचांग :- सूर्योदय : 6:07 am चन्द्रोदय : 10:40 AM सूर्यास्त : 6:29 pm चन्द्रास्त : 11:50 PM सूर्य राशि : मेष चंद्र राशि : मिथुन मास : वैशाख पक्ष : शुक्ल पक्ष वार : शनिवार तिथि : षष्ठी समाप्त 06:27 pm सप्तमी आरंभ नक्षत्र : आद्रा समाप्त 07:42 pm पुनर्वसु आरंभ योग : अतिगण्ड समाप्त 08:10 am सुकर्मा आरंभ करण : कौलव : 07:36 am तैतिल : 06:27 pm गर : 06:27 pm शुभ समय :- अभिजीत मुहूर्त : 11:53 am – 12:43 pm अमृत काल : 10:19 am – 11:49 am आनन्दादि योग : 07:42 pm Chhatra अशुभ काल :- राहु काल : 9:53 AM – 11:10 AM यम गण्ड : 1:44 PM – 3:01 PM वर्ज्यम् : 05:05 am – 06:35 am कुलिक : 7:19 AM – 8:36 AM दुर्मुहूर्त : 1. 08:41 AM – 09:22 AM 21 अप्रैल, 2018, दिन शनिवार का राशि फल :- मेष (Aries) : आज का दिन गृहस्थ एवं दांपत्य जीवन के लिए बहुत उचित है ऐसा गणेशजी कहते हैं। जीवनसाथी के साथ समय बीत सकता है और प्रेम का सुखद अनुभव पा सकेंगे। आर्थिक लाभ तथा प्रवास की संभावना है। विचारों में उग्रता तथा अधिकार की भावना बढेगी। आपके कार्य की प्रशंसा भी हो सकती है। संभवतः वाद-विवाद टालिएगा। वाहनसुख मिलेगा। वृषभ (Taurus) : गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शुभफलदायी है। आपका शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सारा दिन आप आनंद और उल्लास में बिताएंगे। दिन के सभी कार्य योजनानुसार संपन्न होंगे। धन से सम्बंधित लाभ की संभावना रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे और मायके से लाभ भी होगा। व्याधिग्रस्त व्यक्तियों का स्वास्थ्य सुधरेगा। ऑफिस के उलझे हुए कार्य संपन्न होंगे। मिथुन (Gemini) : गणेशजी कहते हैं कि आप तन एवं मन की अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आज नया काम शुरू करने की योजना बनेगी, परंतु काम प्रारंभ न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। किसी जगह पर मानहानि होने की संभावना है। संतान सम्बंधी कार्यों के पीछे व्यय करना पड़ेगा। पाचनक्रिया सम्बंधी बीमारियों से पीड़ित रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी सताएगी। विद्यार्थियों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आप में कामुकता अधिक रहेगी। यात्रा-प्रवास के लिए समय अनुकुल नहीं है। कर्क (Cancer) : गणेशजी कहते हैं कि आपके लिए आज का दिन अशुभ है। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन चिंतातुर और अशांत रहेगा। घर में झगड़े का वातावरण रहेगा। स्वजनों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। स्त्रियों के साथ मतभेद एवं तनाव हो सकता है। धन का व्यय होगा। अपयश मिलेगा। समयानुसार भोजन नहीं मिलेगा। शांतिपूर्वक निद्रा नहीं मिल पाएगी। समाज में अपमानित न हों इसका खास ध्यान रखिएगा, ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। सिंह (Leo) : गणेशजी कहते हैं कि आपका आज का दिन शुभफलदायी है। आरोग्य की दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा, उनसे लाभ भी होगा। किसी सुंदर स्थल पर घुमने जाना हो सकता है। मित्रों और स्वजनों के साथ भेंट होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। भावुक संबंधों के बंधन में बंध सकते हैं। कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी। मानसिक रूप से दिन स्वस्थ बीतेगा। कन्या (Virgo) : आज का दिन आपके लिए शुभ फल देनेवाला है। अपनी मीठी वाणी से किसी का भी दिल आप जीत सकते हैं। आपके कार्य सिद्ध होने की काफी संभावना है। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। परिजनों के साथ सुखपूर्वक समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आरोग्य अच्छा रहेगा। प्रवास की योजना बनने की संभावना है। बौद्धिक चर्चा में जुडेंगे, परंतु वाद-विवाद से बचें। भोजन के साथ कुछ मीठा भी खाएंगे। आयात-निर्यात से संबंधित विषयों में सफलता प्राप्त होगी। तुला (Vibra) : आप का दिन शुभफलदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्ति निखरेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य का खास ध्यान रखिएगा। आप सृजनात्मक कार्य कर सकते हैं। विचारों की दृढता से आप काम को अच्छी तरह से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बन सकेगी। प्रियपात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आभूषण, आनंद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वृश्चिक (Scorpio) : गणेशजी कहते हैं कि आनंद-प्रमोद, मनोरंजन के पीछे धन का व्यय होगा। मानसिक चिंता एवं शारीरिक कष्ट के कारण आप परेशान रहेंगे। दुर्घटना या शल्य चिकित्सा से संभलकर रहिएगा। बातचीत में किसी के साथ गलतफहमी न हो इसका विशेष ध्यान रखिएगा। स्वभाव में कुछ उग्रता रहेगी, इसलिए झगड़े से दूर रहें। सम्बंधियों के साथ कोई कुप्रसंग की संभावना है। मानहानि या धनहानि की संभावना है। अदालती कार्यों में संभलकर रहिएगा। असंयमित व्यवहार परेशानी में डाल सकता है। धनु (Sagittarius) : आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक दृष्टि से आपके लिए आज का दिन लाभदायी है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थजीवन का संपूर्ण आनंद आप प्राप्त कर पाएंगे। प्रेम की सुखद अनुभूति होगी। मित्रों के साथ किसी रमणीय स्थल पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी की खोज करनेवालों के लिए विवाह योग हैं। पुत्र और पत्नी की ओर से आप को कुछ लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि तथा व्यापार में लाभ मिलने का दिन है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। आज अच्छे भोजन का योग है, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मकर (Capricorn) : गणेशजी कहते हैं कि आप का दिन संघर्षमय रहेगा। आज के दिन आग, पानी या वाहन सम्बंधित दुर्घटना से सावधान रहें। व्यापार के कारण व्यग्रता होगी। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पदोन्नति होगी। संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्वक बीतेगा। धन, मान-सम्मान मिलेगा। सगे संबंधी एवं मित्रों से लाभ होगा। कुंभ (Auarius) : गणेशजी बताते हैं कि आपका दिन मिश्र फलदायी होगा। आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। फिर भी मानसिक शांति प्राप्त कर पाएंगे। कार्य करने का उत्साह मंद होगा। अधिकारियों से संभलकर चलना हितकर है। खर्च नाहक ही अधिक होगा। आनंद-प्रमोद, घूमने-फिरने के पीछे धन का व्यय होगा। प्रवास एवं पर्यटन की संभावना है। विदेश से समाचार मिलेंगे। संतान की चिंता सताएगी। प्रतिस्पर्द्धियों के साथ किसी गहन चर्चा में न उतरने की गणेशजी सलाह देते हैं। मीन (Pisces) : गणेशजी का कहना है कि आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। अधिक परिश्रम वाले कार्य अभी टालिएगा। मानसिक, शारीरिक परिश्रम अधिक होगा। आकस्मिक धनलाभ के योग हैं। व्यापारीवर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभालिएगा। अधिक खर्च न हो इसका ध्यान रखिए। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखिएगा। ईश्वरभक्ति और आध्यात्मिक विचारों का पालन करें |
शुभप्रभात, आज दिनांक 20-अप्रैल-2018, दिन शुक्रवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल :- पंचांग :- सूर्योदय : 6:07 am चन्द्रोदय : 09:42 AM सूर्यास्त : 6:29 pm चन्द्रास्त : 10:50 PM सूर्य राशि : मेष चंद्र राशि : मिथुन मास : वैशाख पक्ष : शुक्ल पक्ष वार : शुक्रवार तिथि : पंचमी समाप्त 08:45 pm षष्ठी आरंभ नक्षत्र : मृगशिर्ष समाप्त 09:14 pm आद्रा आरंभ योग : शोभन समाप्त 11:11 am अतिगण्ड आरंभ करण : बव : 09:56 am बालव : 08:45 pm कौलव : 08:45 pm शुभ काल :- अभिजीत मुहूर्त : 11:53 am – 12:43 pm अमृत काल : 01:01 pm – 02:31 pm आनन्दादि योग : 09:14 pm Padma अशुभ काल :- राहु काल : 11:10 AM – 12:27 PM यम गण्ड : 3:00 PM – 4:17 PM वर्ज्यम् : 04:04 am – 05:34 am कुलिक : 8:36 AM – 9:53 AM दुर्मुहूर्त : 1. 09:22 AM – 10:03 AM 2. 12:47 PM – 01:28 PM 20 अप्रैल 2018, दिन शुक्रवार का राशि फल :- मेष (Aries): आज दिनभर का समय स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। नए वस्त्र तथा आभूषणों की खरीदी कर सकेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। मध्याह्न के बाद हर प्रकार से आप को संयमित व्यवहार करना होगा। नए संबन्ध बनाने से पूर्व विचार करने की गणेशजी सलाह देते हैं। खर्च अधिक होगा। आपको नुकसान पहुंचाने वाले हितैषियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वृषभ (Tauras): व्यवसायियों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी है। पारिवारिक वातावरण भी सुख-शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आप को विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आप के लिए सहायक बनेंगे। मध्याह्न के बाद मनोरंजन का आनंद उठा सकेंगे। छोटे से प्रवास या पर्यटन का भी आयोजन होगा। भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करें। मिथुन (Gemini): गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन मध्यम फलदायी है। नए कार्य का प्रारंभ न करें तो बेहतर। बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। संतान विषयक चिंता आप को सता सकती है। मध्याह्न के बाद घर का वातावरण सुख-शांतिप्रद रहेगा। मानसिक रूप से आनंद का अनुभव करेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। आर्थिक रुप से लाभ होने के संयोग बन रहे हैं। कार्य में यश की प्राप्ति होगी। कर्क (Cancer): आप की हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आप को व्यग्र बनाएगी। संभवतः प्रवास को टाल दें। स्थावर संपत्ति की कार्यवाही को स्थगित करना आप के हित में रहेगा। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वैचारिक स्तर पर विचलित न होने की गणेशजी की सलाह देते हैं। मध्याह्न के बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की भी संभावना कम है। सिंह (Leo): आज धार्मिक यात्रा होने की संभावना है ऐसे संकेत गणेशजी देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ कर पाएंगे। विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना अधिक है। पूंजी-निवेश करने वालों के लिए समय लाभदायी रहेगा। मध्याह्न के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे। इसलिए मन में हताशा की भावना में भी वृद्धि हो सकती है। स्थावर संपत्ति से जुड़े लेन-देन करने के लिए आज का दिन न चुने तो अच्छा रहेगा। कन्या (Virgo): किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर न पहुंचने के कारण नए कार्य का प्रारंभ करना उचित नहीं है। आज मौन रहकर दिन बिता देने में ही बुद्धिमानी है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आप की स्थिति में परिवर्तन आएगा। घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण विषयों में निर्णय लेंगे। प्रवास या पर्यटन के भी संयोग हैं। पूंजी-निवेश करना आज आप के हित में होगा। भाग्यवृद्धि का दिन है। तुला (Libra): समतोल और दृढ़ वैचारिकता के साथ आज के दिन की होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। नए वस्त्र और आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च अधिक हो सकता है। परंतु मध्याह्न के बाद आप मानसिक रूप से अनिर्णय की स्थिति में आ सकते हैं। परिवारजनों के साथ मतभेद को दूर कर लें। आवश्यक निर्णयों को लेना आज टाल ही दें तो बेहतर। अपने अहंभाव को महत्त्व दिए बिना अन्य लोगों का ध्यान रखें, उनके साथ समझौता कर लेना उचित रहेगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। वृश्चिक (Scorpio): आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से आज मन को शांति प्राप्त होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर संयम रखना आवश्यक होगा। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में संभलकर चलें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की भी संभावना है। मध्याह्न के पश्चात कार्यपूर्ति होती नजर आएगी, साथ ही शारीरिक और मानसिक रूप से भी स्वस्थ महसूस करेंगे। आप के आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। आनंद-प्रमोद या मनोरंजन के पीछे धन का खर्च हो सकता है। धनु (Sagittarius): आज का दिन आप की आय में वृद्धि और लाभ देने का सूचन करता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान और आय में भी वृद्धि होगी। व्यापार से लाभ होने की संभावना है। अकस्मात से संभलकर चलें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक हो सकता है। वाणी पर संयम बरतें। मकर (Capricorn): स्थावर संपत्ति के लेन-देन के लिए आज का दिन अच्छा है ऐसा गणेशजी कहते हैं। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऊपरी अधिकारी वर्ग आप को प्रोत्साहित करेगा। पदोन्नति के योग हैं। परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है। कुंभ (Aquarius): आज के दिन व्यावसायिक वर्ग के लिए संभलकर चलना आवश्यक है। ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखें। संतानों के आरोग्य के विषय में चिंता सता सकती है। लंबे समय के प्रवास की योजना भी बना सकेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन में भी आनंद बना रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारी वर्ग आप के कार्य से प्रसन्न रहेगा। व्यावसायिक दृष्टि से सफल और शुभ दिन रहेगा। मीन (Pisces): किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। क्रोध पर संयम बरतें। आज गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण रहेगा। सुखमय विषयों में आप की रुचि बनी रहेगी। गहन चिंतन आप के मन को शांति प्रदान करेगा। मध्याह्न के बाद समय कुछ अनुकूल होता दिखेगा। बौद्धिक रूप से लेखनकार्य में आप सक्रिय रह पाएंगे। विदेश स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलने से मन प्रसन्न हो जाएगा। व्यावसायिक स्थल पर संभलकर चलें तो बेहतर। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
शुभप्रभात, आज दिनांक 19-अप्रैल-2018, दिन गुरूवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल :- पंचांग :- सूर्योदय : 6:08 am चन्द्रोदय : 08:47 AM सूर्यास्त : 6:29 pm चन्द्रास्त : 09:50 PM सूर्य राशि : मेष चंद्र राशि : वृषभ मास : वैशाख पक्ष : शुक्ल पक्ष वार : गुरुवार तिथि : चतुर्थी समाप्त 11:08 pm पंचमी आरंभ नक्षत्र : रोहिणी समाप्त 10:51 pm मृगशिर्ष आरंभ योग : सौभाग्य समाप्त 02:14 pm शोभन आरंभ करण : वणिज : 12:19 pm विष्टि : 11:08 pm बव : 11:08 pm शुभ काल :- अभिजीत मुहूर्त : 11:54 am – 12:43 pm अमृत काल : 07:50 pm – 09:20 pm आनन्दादि योग : 10:51 pm Mrutyu अशुभ काल :- राहु काल : 1:43 PM – 3:00 PM यम गण्ड : 7:19 AM – 8:35 AM वर्ज्यम् : 15:22 pm – 16:52 pm कुलिक : 9:52 AM – 11:09 AM दुर्मुहूर्त : 1. 10:44 AM – 11:25 AM 2. 02:50 PM – 03:31 PM 19 अप्रैल 2018, दिन गुरूवार का राशि फल :- मेष (Aries): आज आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रह सकता है। पेट से जुड़ी बीमारी होने की संभावना है। आप शारीरिक थकान का अनुभव करेंगे। संभव हो तो प्रवास टालें। जिद्दीपन से दूर रहें। संतान के विषय में चिंतित रहेंगे। आज कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। कार्य की भागदौड़ के कारण परिवार के लिए कम समय निकाल पाएंगे जिससे परिजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। वृषभ (Tauras): आपका दिन मध्यम फलदायी रहेगा, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। आप किसी भी कार्य को दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ करेंगे। पिता और पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। आपके पिता का व्यवहार भी अच्छा रहेगा। कलाकार तथा खिलाड़ियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, क्योंकि उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। संतान के पीछे खर्च के योग हैं। मिथुन (Gemini): आज का दिन आपके लिए लाभदायी होगा। मित्रों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आर्थिक रूप से आप सजग रहेंगे। सावधानीपूर्वक पूंजी निवेश करें। आपका मन चंचल होने की वजह से विचारों में शीघ्र परिवर्तन आएगा। तन-मन से स्फूर्ति का आभास होगा। नए काम का प्रारंभ करने के लिए दिन अच्छा है। विरोधियों को आप परास्त कर पाएंगे। आनंद-उल्लास और भाग्यवृद्धि से भरा दिन है। कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं आज आपके मन में ग्लानि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें संतोष नहीं मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहेगा। दाईं आंख में परेशानी होने की संभावना है। परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। आपका मानसिक व्यवहार नकारात्मक रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता नहीं मिलेगी। किसी भी प्रकार की अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। खर्च पर संयम रखें। सिंह (Leo): आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा आज आपका दिन। हर कार्य को दृढ़ निश्चय के साथ संपन्न कर पाएंगे। सरकारी कार्यो में लाभ होगा। पिता और बड़ों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। व्यवहार में उतावलापन न दिखाएं। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी। पेट से सम्बंधी पीड़ा हो सकती है इसलिए खान-पान में ध्यान रखें। पूरा दिन आनंद में बीतेगा। कन्या (Virgo): शारीरिक और मानसिक चिंता के बोझ तले दबा रहेगा आज का दिन। किसी के साथ अहम का टकराव न हो इसका भी ध्यान रखें। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानी रखें। आकस्मिक धन खर्च होगा। मित्रों के साथ कोई अनबन न हो इसका भी ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। शांत मन से कार्य करें। क्रोध के कारण कार्य बिगड़ने की संभावना है। नौकरीपेशा वाले अधीनस्थों से सावधान रहें। तुला (Libra): आज आपको भिन्न-भिन्न लाभ होने के योग हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना और कुछ मनोहर स्थलों पर घूमने जाने की संभावना है। गृहस्थ जीवन में पुत्र एवं पत्नी से सुख की प्राप्ति होगी। धन प्राप्ति के योग हैं। आय में वृद्धि हो सकती है। व्यापारी वर्ग को अच्छा लाभ मिल सकता है। स्त्री मित्रों से लाभ होगा। उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद और उल्लास बना रहेगा। सभी कार्य बिना अवरोध के संपन्न होंगे। मान-सम्मान मिल सकता है। नौकरी, व्यवसाय में पदोन्नति होगी। उच्च पदाधिकारियों और बड़े-बुजुर्गों की कृपादृष्टि रहेगी। आरोग्य अच्छा रहेगा। धन लाभ का योग है। मित्रों और सम्बंधियों से लाभ होगा। संतान की संतोषकारक प्रगति होगी। धनु (Sagittarius): गणेशजी आपको यात्रा-प्रवास स्थगित करने को सूचित करते हैं। आज आपके शरीर में थकान रहेगी। स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। मन में चिंता और व्याकुलता रहेगी। संतान के विषय में चिंता होगी। व्यवसाय में बाधा उपस्थित होगी। भाग्य साथ नहीं दे रहा है, ऐसा प्रतीत होगा। जोखिम भरे विचारों से दूर रहें। कार्य में सफलता प्राप्ति के योग कम हैं। उच्च पदाधिकारियों के साथ संघर्ष होगा। मकर (Capricorn): ऑफिस और व्यवसाय क्षेत्र में आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। व्यवहारिक और सामाजिक कार्य के लिए बाहर जाने के अवसर मिल सकते हैं। खान-पान और घूमने-फिरने में ध्यान रखें। आकस्मिक खर्च के योग हैं। भागीदारों के साथ आंतरिक मतभेद बढ़ेगा। घुटनों में दर्द हो सकता है। क्रोध और निषेधात्मक विचार से खुद को दूर रखें। नए कार्य का प्रारंभ आज न करें। कुंभ (Aquarius): आपमें दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास रहेगा। प्रणय-प्रसंग आपके दिन को आनंदित बनाएगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ पहचान होगी और मित्रता बढ़ेगी। छोटे प्रवास पर्यटन होंगे। रुचिकर भोजन और नए वस्त्रों से मन अति प्रसन्न होगा। विवाहित दंपतियों को उत्तम वैवाहिक सुख की प्राप्ति होगी। समाज में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन सुख प्राप्त होगा। भागीदारी से लाभ होगा। मीन (Pisces): आज आपमें दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास का संचार होगा। आरोग्य खूब अच्छा रहेगा। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। दैनिक कार्य अच्छी तरह से कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धियों के सामने विजय प्राप्त होगी। स्वभाव में उत्तेजना रहेगी, जिससे मर्यादापूर्वक बोलें और विनम्रतापूर्वक वर्तन करें। मायके से समाचार आ सकते हैं। सहकर्मियों और नौकरों का सहयोग मिलेगा।
शुभप्रभात, आज दिनांक 18-अप्रैल-2018, दिन बुद्धवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल :- पंचांग :- सूर्योदय : 6:09 am . चन्द्रोदय : 07:54 AM सूर्यास्त : 6:29 pm चन्द्रास्त : 08:50 PM सूर्य राशि : मेष चंद्र राशि : वृषभ मास : वैशाख पक्ष : शुक्ल पक्ष वार : बुधवार तिथि : तृतीया समाप्त 01:29 am नक्षत्र : कृत्तिका समाप्त 12:27 am रोहिणी आरंभ योग : आयुष्मान् समाप्त 05:15 pm सौभाग्य आरंभ करण : तैतिल : 02:38 pm गर : 01:29 am शुभ काल :- अभिजीत मुहूर्त : 11:54 am – 12:43 pm अमृत काल : 10:12 pm – 11:42 pm आनन्दादि योग : 12:27 am Shubha अशुभ काल :- राहु काल : 12:26 PM – 1:42 PM यम गण्ड : 8:35 AM – 9:52 AM वर्ज्यम् : None कुलिक : 11:09 AM – 12:26 PM दुर्मुहूर्त : 1. 12:05 PM – 12:46 PM 18 अप्रैल 2018, दिन बुद्धवार का राशि फल :- मेष (Aries): आज का दिन आनंद में गुजरेगा। अगर लक्ष्मीजी की कृपा हुई तो आर्थिक योजनाएं सफल होगी। व्यवसायिक क्षेत्र में भी कुछ काम कर सकेंगे। अधिक लोगों के साथ संपर्क बना रहेगा। बाहर के लोगों के साथ भी संचार होगा। बौद्धिक कार्य करने में रुचि बढ़ेगी। छोटे प्रवास की संभावना है। आज सेवा कार्य के लिए भी शुभ दिन है। शारीरिक और मानसिक प्रफुल्लितता बनी रहेगी। वृषभ (Tauras): वैचारिक स्तर पर विशालता और वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। बैठक या चर्चा में भी सफलता मिलेगी। परिश्रम का अपेक्षित परिणाम न मिलने पर भी उस क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। पाचनतंत्र से संबंधित कष्ट होने की संभावना अधिक है, इसलिए संभव हो तो घर के खाने को प्राथमिकता दें। अभ्यास में रुचि बढ़ेगी। मिथुन (Gemini): आपका मन अनिर्णायक स्थिति में रहेगा। अधिक भावुकता भी मन को अस्वस्थ बनाएगी। माता के प्रति अधिक भावनात्मक रहेंगे। बौद्धिक चर्चा का प्रसंग उपस्थित होगा, लेकिन वाद-विवाद को टालें। पारिवारिक और स्थावर संपत्ति के विषय में चर्चा न करने की गणेशजी की सलाह है। स्वजनों या स्नेहीजनों के साथ तनाव का प्रसंग बनेगा। प्रवास आज न करें। कर्क (Cancer): आज भाईयों से लाभ होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मित्रों के साथ हुई भेंट का और स्वजनों के साथ का आनंद ले सकेंगे। किसी सुंदर स्थल पर प्रवास की संभावना है। आज आपको हर कार्य में सफलता प्राप्त होगी। प्रतिस्पर्धी पर विजय प्राप्त होगी। संबंधों में भावनाओं की प्रधानता रहने से संबंध सुखदायी रहेंगे। भाग्य में वृद्धि के प्रसंग उपस्थित होंगे। सामाजिक-आर्थिक सम्मान प्राप्त होगा। सिंह (Leo): विभिन्न योजनाओं के विषय में अधिक विचार आपको द्विधा में डाल देगा। परिजनों के साथ अच्छा वातावरण प्राप्त होने से आपकी प्रसन्नता में वृद्धि होगी। दूर स्थित व्यक्ति या संस्था के साथ संबंधों में दृढ़ता आएगी, जो आगे चलकर लाभदायी रहेगा। फिर भी अधिक खर्च से बचें। निर्धारित कार्य में अपेक्षाकृत कम सफलता प्राप्त होगी। आज का दिन मध्यम रहेगा। कन्या (Virgo): आज का दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ और प्रसन्न रहेंगे। लक्ष्मीदेवी की कृपा आप पर बनी रहेगी। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंददायी भेंट होगी। प्रवास भी आनंदप्रद रहेगा। तुला (Libra): क्रोध पर संयम रखें। संभव हो तो वाद-विवाद से दूर रहें। परिजनों के साथ किसी बात पर विवाद होने की संभावना है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अकस्मात की भी संभावना है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में ध्यान रखें। अपनी मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। आध्यात्मिकता और ईश्वर भक्ति मन को शांति प्रदान करेंगे। वृश्चिक (Scorpio): आज का दिन आपके लिए लाभदायी और शुभ फल प्राप्त करनेवाला सिद्ध होगा। सांसारिक सुख प्राप्त होगा। विवाहोत्सुकों के लिए विवाह का योग है। व्यवसायिक क्षेत्र में भी विशेष लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी आपके कार्य से प्रसन्न होंगे। मित्रों के साथ भेंट होगी और साथ में रमणीय स्थल पर प्रवास होने की भी संभावना है। धनु (Sagittarius): आपका दिन शुभ है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप में परोपकार की भावना रहने से अन्य लोगों को सहायता करने के लिए आप उत्सुक रहेंगे। व्यापार में भी आपका आयोजन व्यवस्थित होगा। व्यापार के कारण बाहर कहीं प्रवास हो सकता है। ऊपरी अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पदोन्नति की संभावना है। मकर (Caprciorn): आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। बौद्धिक और लेखनकार्य से जुड़ी प्रवृत्ति में आप सक्रिय रहेंगे। मानसिक उद्वेग से आप परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है। संतान की पढ़ाई-लिखाई और स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। व्यवसायिक रूप से नई विचारधारा अपना सकेंगे। व्यर्थ के खर्च से दूर रहें। कुंभ (Aquarius): गणेशजी आज आपको निषेधात्मक कार्य और नकारात्मक विचारों से दूर रहने की सूचना देते हैं। आज आपको अधिक विचार सताएंगे। परिणामस्वरुप आपको मानसिक थकान का अनुभव होगा। क्रोध अधिक मात्रा में न हो जाए इसका संयम रखें। किसी भी प्रकार के अनैतिक कृत्यों से दूर रहें। ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे। मीन (Pisces): आज के दिन मनोरंजन और आनंद-प्रमोद में आप डूबे रहेंगे। कलाकार, लेखक आदि को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए उत्तम समय है। स्वजनों, मित्रों के साथ पर्यटन का आनंद ले सकेंगे। दांपत्य जीवन में निकटता और मधुरता आएगी। समाज में ख्याति मिलेगी।